UP Court : फिल्म अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ वाद दायर, 17 सितंबर को होगी सुनवाई
आगरा की एक अदालत में फिल्म अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ किसान आंदोलन को लेकर की गई ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी के लिए वाद दायर किया गया है.

आगरा की एक अदालत में फिल्म अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ किसान आंदोलन को लेकर की गई ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी के लिए वाद दायर किया गया है.
उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले की एक अदालत ने 2017 में एक आभूषण की दुकान पर गोलीबारी में हुई दो लोगों की मौत के मामले में दोषी करार दिए गए सात लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.
राजस्थान के भरतपुर में 2011 में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने के लिए बृहस्पतिवार को यहां एक अदालत में याचिका दायर की गई .
दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक अनूठी पहल करते हुए बुधवार को अपनी वेबसाइट पर एक नया खंड ‘ह्यूमर इन कोर्ट’ (अदालत में हास्य) शुरू किया, जिसमें पिछले कई वर्षों के दौरान अदालतों के हल्के-फुल्के, मजाकिया और यादगार क्षणों का संग्रह होगा.
आज दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन के नेतृत्व में तीन आईटी इनिशिएटिव किए है. दिल्ली हाईकोर्ट के इन इनिशिएटिव के नाम दिल्ली उच्च न्यायालय व्हाट्सएप सेवाएं, दिल्ली उच्च न्यायालय ई-म्यूजियम और ह्ययूमर इन कोर्ट है.
सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत देते कहा कि कॉलेज इंटर्नशिप पूरी कर चुके छात्रों को दस्तावेज इस शर्त पर जारी करे कि वे कुछ राशि का भुगतान करेंगे और एक वचनबद्धता पर कि वे बाद में शेष शुल्क का भुगतान करेंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मंत्रियों केकेएसएसआर रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामलों को बहाल करने के मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी है. मामले की सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा केस में घोष का कोई लोकस नहीं और मामले की जांच सीबीआई कर रही. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरोपी के तौर पर जनहित याचिका (PIL) में पक्षकार नहीं बन सकते है.
दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार के निलंबित अधिकारी प्रेमोदय खाखा की पत्नी सीमा रानी खाखा को जमानत देने से इनकार कर दिया है. आरोपी अफसर पर अपने दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार कर उसे गर्भवती करने का आरोप है.
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सीबीआई को आरजी कर पीड़िता की तस्वीर के प्रयोग से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट की जांच करने का निर्देश दिया है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता का नाम और मीडिया सभी प्लेटफार्मों से हटाने का निर्देश दिया था।. अगली सुनवाई 18 सितंबर को निर्धारित की गई है, जब सीबीआई तब तक अदालत को अपनी जांत रिपोर्ट सौंपेगी.
दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को पुराने राजिंदर नगर में बेसमेंट कोचिंग सेंटर के चार सह-मालिकों द्वारा दायर जमानत याचिकाओं पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जवाब मांगा है.
राउज एवेन्यू कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को ओल्ड राजेंद्र नगर मौत मामले के आरोपी मनुज कथूरिया की एसयूवी को छोड़ने का निर्देश दिया है.
सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दायर उन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने कथित शराब नीति घोटाले के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने और जमानत की मांग की है.
दिल्ली दंगा 2020 मामले में आरोपी शरजील इमाम ने 28 महीने से लंबित जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. पहले से ही 7 अक्टूबर को निर्धारित इस याचिका में ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है. अब शरजील ने इस याचिका को 7 अक्टूबर से पहले सुने जाने की मांग की है.
Patiala Court ने कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में रिहा करने का आदेश दिया है. अदालत ने कहा है कि शाह को 7 साल से ज़्यादा समय तक हिरासत में रखा गया है.
दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 3 सितंबर तक बढ़ा दी है। अदालत उसी दिन केजरीवाल और पांच अन्य के खिलाफ दायर पूरक आरोपपत्र पर विचार करेगी।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को मुख्य सचिव को लक्ष्मी नगर के पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भाजपा विधायक की मांग पर निर्णय लेने का निर्देश दिया. लक्ष्मी नगर से भाजपा विधायक अभय वर्मा ने आरोप लगाया कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने एक सर्वेक्षण किया था, जिसके अनुसार लक्ष्मी नगर में 2,066 सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता है. जबकि सत्ताधारी पार्टी ने सीसीटीवी लगाने का कार्य सेलेक्टिव के तौर पर किया है
Delhi High Court के हस्तक्षेप के बाद, Karol Bagh क्षेत्र में एक मंदिर में दुकानों के अनधिकृत निर्माण को रोक दिया गया है.