CJI डीवाई चंद्रचूड़ आज बॉम्बे HC के नये परिसर की रखेंगे नींव
भारत के प्रधान न्यायाधीश डीवाई. चंद्रचूड़ सोमवार को मुंबई के बांद्रा पूर्व में बम्बई उच्च न्यायालय के नये परिसर की आधारशिला रखेंगे.

भारत के प्रधान न्यायाधीश डीवाई. चंद्रचूड़ सोमवार को मुंबई के बांद्रा पूर्व में बम्बई उच्च न्यायालय के नये परिसर की आधारशिला रखेंगे.
अनुसूचित जाति के खिलाफ 2022 में अत्याचार के सभी मामलों में से लगभग 97.7 प्रतिशत मामले 13 राज्यों में दर्ज किए गए, जिनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ऐसे सबसे अधिक अपराध दर्ज किए गए है.
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को बाल ‘पोर्नोग्राफी’ को डाउनलोड करना और उसे देखना यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत अपराध है या नहीं, इस पर अपना फैसला सुनाएगी.
साकेत जिला अदालत ने शुक्रवार को 2018 के एक बलात्कार मामले में मदन राजस्थानी उर्फ दाती महाराज के खिलाफ आरोप तय किया है. इस दौरान जिला अदालत ने अन्य 2 आरोपियों पर लगे आरोपों के साथ मुकदमे को आगे बढ़ाने की मंजूरी दी है.
गुजरात सरकार ने शुक्रवार को उच्च न्यायालय को बताया कि राज्य का अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग एक सदस्यीय आयोग के रूप में काम करना जारी रखेगा.
सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि ‘एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड’ (AOR) केवल उन्हीं वकीलों की उपस्थिति दर्ज कर सकते हैं जो सुनवाई के किसी विशेष दिन अदालत में उपस्थित होने और मामले पर बहस करने के लिए अधिकृत हैं.
दिल्ली की एक अदालत ने पुलिस को धोखाधड़ी और जालसाजी के एक मामले में अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए जाली मेडिकल दस्तावेज जमा करने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है.
मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार को आदेश दिया है कि वह कृष्णागिरी में एक फेक एनसीसी कैंप से प्रभावित हुई दो पीड़ित लड़कियों को 5-5 लाख रुपये तथा 21 अन्य लड़कियों को 1-1 लाख रुपये का मुआवजा दे.
सीपीआई(एम) नेता कलातन दासगुप्ता को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एक सहकर्मी के बलात्कार और हत्या का विरोध कर रहे जूनियर डॉक्टरों पर हमला करने की साजिश के मामले में जमानत दे दी है. लीक हुए ऑडियो क्लिप के बाद गिरफ्तार किए गए दासगुप्ता को अदालत ने आदेश दिया कि उनकी सहमति के बिना उनसे पूछताछ नहीं की जाए.
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है. हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध का आरोपी अंतरिम जांच को बाधित कर सकता है.
केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि वह देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्तियों से संबंधित कॉलेजियम की अनुशंसाओं के बारे में अगले सप्ताह कुछ जानकारियां प्रदान करेगी.
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने कहा है कि देश में किशोरों के साथ काफी नरमी से पेश आया जा रहा है और 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार मामले से विधायिका ने कोई सबक नहीं सीखा है. अदालत ने ये बात आरोपी की अपील खारिज करते हुए कही, जो 2017 में 17 साल की उम्र में चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने का दोषी पाया गया था.
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और राज्य सरकार से उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को दी गई सहमति वापस लेने के खिलाफ याचिका पर जवाब मांगा है.
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित 11 जुलाई के अपने प्रस्ताव में मंगलवार को बदलाव किया है.
बेंगलुरु की एक अदालत ने रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में आरोपी कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीप, उसकी दोस्त पवित्रा गौड़ा और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 30 सितंबर तक बढ़ा दी है.
नालसा ने बताया कि 14 सितंबर को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में शाम तक 1,14,56,529 मामलों (एक करोड़ चौदह लाख छप्पन हजार पांच सौ उनतीस) का निपटारा किया जा चुका है.
सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन के 100 से अधिक वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के महासचिव को एक पत्र भेजकर मामले दायर करने, उन्हें सूचीबद्ध करने और अन्य मुद्दों में उनके सामने आ रही प्रक्रियात्मक कठिनाइयों के संबंध में शिकायत की है.
बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को करीब 25 करोड़ रुपये की बकाया वसूली के लिए कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग और उसके चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) सी पार्थसारथी के बैंक खातों के साथ शेयरों एवं म्यूचुअल फंड संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया.