Advertisement

ITR Filing: आकलन वर्ष 2022-23 में दोगुनी हुई 1 Crore से अधिक की सालाना आमदनी वाले करदाताओं की संख्या

आकलन वर्ष 2022-2023 के टैक्स रिटर्न्स के आंकड़ों से यह पता चला है कि पिछले दो साल में उन व्यक्तिगत करदाताओं की संख्या दोगुनी हो गई है जिनकी साल भर की आय एक करोड़ रुपये से ज्यादा है...

ITR Filing News

Written by Ananya Srivastava |Updated : August 8, 2023 10:23 AM IST

नई दिल्ली: सालाना एक करोड़ रुपये से अधिक आय वाले व्यक्तिगत करदाताओं की संख्या पिछले दो साल में मार्च, 2022 तक दोगुनी होकर 1.69 लाख हो गयी है। आकलन वर्ष 2022-23 के कर रिटर्न के आंकड़ों (वित्त वर्ष 2021-22 की अर्जित आय से संबंधित) के अनुसार, कुल 1,69,890 लोगों ने सालाना आय एक करोड़ रुपये से अधिक दिखाई है।

इससे पूर्व आकलन वर्ष 2021-22 में ऐसे लोगों की संख्या 1,14,446 थी। आकलन वर्ष 2020-21 में 81,653 व्यक्तियों ने अपनी आय एक करोड़ रुपये से अधिक दिखायी थी।

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार आकलन वर्ष 2022-23 में 2.69 लाख इकाइयों ने अपनी आय एक करोड़ रुपये से अधिक दिखायी। इन इकाइयों में व्यक्तिगत करदाता, कंपनी, फर्म और न्यास शामिल हैं। आकलन वर्ष 2022-23 में भरे गये आईटीआर की संख्या 7.78 करोड़ रही जो आकलन वर्ष 2021-22 और 2020-21 में क्रमश: 7.14 करोड़ और 7.39 करोड़ थी।

Also Read

More News

राज्यवार देखा जाए तो आकलन वर्ष 2022-23 के लिये महाराष्ट्र शीर्ष पर रहा जहां 1.98 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किये गये। उसके बाद उत्तर प्रदेश (75.72 लाख), गुजरात (75.62 लाख) और राजस्थान (50.88 लाख) का स्थान रहा। पश्चिम बंगाल में 47.93 लाख, तमिलनाडु में 47.91 लाख, कर्नाटक में 42.82 लाख, आंध्र प्रदेश में 40.09 लाख और दिल्ली में 39.99 लाख आयकर रिटर्न दाखिल हुए।