Advertisement

Lord Ram पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में बागपत में एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खेकड़ा थाना पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया गई क्योंकि उसने हिन्दू धर्म के भगवान श्री राम पर अपमानजनक टिप्पणी की है। मामले के बारे में और जानिए...

man arrested

Written by Ananya Srivastava |Updated : July 29, 2023 4:09 PM IST

बागपत: यूपी के बागपत जिले के थाना खेकड़ा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को हिंदू धर्म के भगवान श्री राम पर विवादास्पद और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के फेसबुक ईडी से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

आरोपी की पहचान नईम निवासी रटौल गांव के रूप में हुई। खेकड़ा थाना प्रभारी (एसएचओ) राकेश कुमार शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि प्रदीप चौधरी नाम के व्यक्ति ने खेकड़ा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार शिकायतकर्ता ने कहा कि रटौल गांव निवासी नईम ने अपनी फेसबुक आईडी से हिन्दू धर्म के भगवान श्री राम के सम्बन्ध में विवादास्पद और अशोभनीय टिप्पणी करते हुए पोस्ट किया गया है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

Also Read

More News

एसएचओ ने कहा कि उनकी टीम ने सोशल मीडिया फेसबुक द्वारा ट्वीट किए गए एक पोस्ट का पता लगाया। नईम ने अपने फेसबुक अकाउंट से हिन्दू धर्म के भगवान श्री राम पर विवादास्पद और अशोभनीय टिप्पणी की थी। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी नईम को गिरफ्तार कर लिया।

एसएचओ ने कहा कि आरोपी नईम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सांप्रदायिक सद्भाव भंग करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के न्‍यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।