ITR Filing: आकलन वर्ष 2022-23 में दोगुनी हुई 1 Crore से अधिक की सालाना आमदनी वाले करदाताओं की संख्या
नई दिल्ली: सालाना एक करोड़ रुपये से अधिक आय वाले व्यक्तिगत करदाताओं की संख्या पिछले दो साल में मार्च, 2022 तक दोगुनी होकर 1.69 लाख हो गयी है। आकलन वर्ष 2022-23 के कर रिटर्न के आंकड़ों (वित्त वर्ष 2021-22 की अर्जित आय से संबंधित) के अनुसार, कुल 1,69,890 लोगों ने सालाना आय एक करोड़ रुपये से अधिक दिखाई है।
इससे पूर्व आकलन वर्ष 2021-22 में ऐसे लोगों की संख्या 1,14,446 थी। आकलन वर्ष 2020-21 में 81,653 व्यक्तियों ने अपनी आय एक करोड़ रुपये से अधिक दिखायी थी।
समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार आकलन वर्ष 2022-23 में 2.69 लाख इकाइयों ने अपनी आय एक करोड़ रुपये से अधिक दिखायी। इन इकाइयों में व्यक्तिगत करदाता, कंपनी, फर्म और न्यास शामिल हैं। आकलन वर्ष 2022-23 में भरे गये आईटीआर की संख्या 7.78 करोड़ रही जो आकलन वर्ष 2021-22 और 2020-21 में क्रमश: 7.14 करोड़ और 7.39 करोड़ थी।
Also Read
- CPI-M को बड़ा झटका, Kerala HC ने पार्टी अकाउंट से 1 करोड़ रुपये की जब्ती पर रोक लगाने से किया इनकार
- क्या इनकम टैक्स अधिकारी Raid के दौरान लोगों के पर्सनल ईमेल, सोशल मीडिया अकाउंट चेक कर सकते हैं? राज्य सभा में सरकार ने बता दिया
- सेलेक्ट कमेटी क्या है? जिसके पास Income Tax Bill को रिव्यू के लिए भेजा गया, जेपीसी से ऐसे अलग है
राज्यवार देखा जाए तो आकलन वर्ष 2022-23 के लिये महाराष्ट्र शीर्ष पर रहा जहां 1.98 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किये गये। उसके बाद उत्तर प्रदेश (75.72 लाख), गुजरात (75.62 लाख) और राजस्थान (50.88 लाख) का स्थान रहा। पश्चिम बंगाल में 47.93 लाख, तमिलनाडु में 47.91 लाख, कर्नाटक में 42.82 लाख, आंध्र प्रदेश में 40.09 लाख और दिल्ली में 39.99 लाख आयकर रिटर्न दाखिल हुए।