Advertisement

Tis Hazari Court Firing मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, छापेमारी जारी

Tis Hazari Court Firing Case Police Arrests Involved

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में दो दिन पहले वकीलों के दो समूहों के बीच बहस हुई जिसका अंत फायरिंग से किया गया; हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई लेकिन मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है...

Written By Ananya Srivastava | Published : July 7, 2023 2:56 PM IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी स्थित तीस हजारी अदालत परिसर में गोलीबारी (Tis Hazari Court Firing) की घटना में कथित संलिप्तता को लेकर शुक्रवार को वकीलों के दोनों समूहों के नेताओं को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दिल्ली बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनीष शर्मा और एसोसिएशन के सचिव अतुल शर्मा के भाई ललित शर्मा को गिरफ्तार किया गया है तथा छापेमारी जारी है।

Advertisement

दिल्ली के Tis Hazari Court में वकीलों के बीच हुई लड़ाई और चली गोली, कोई हताहत नही

Also Read

More News

इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार तीन वकीलों को एक स्थानीय अदालत ने बृहस्पतिवार को पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

Advertisement

तीस हजारी कोर्ट में हुई थी फायरिंग

तीस हजारी अदालत परिसर में बुधवार को गोलीबारी की घटना हुई थी और पुलिस ने कहा कि इसमें वकीलों के दो समूह कथित तौर पर शामिल थे। आरोप है कि दिल्ली बार एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने एसोसिएशन के एक अन्य सदस्य के समर्थकों पर गोलियां चलाईं। घटना बुधवार को दोपहर 1:30 बजे के आसपास हुई और इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ, किसी को कोई चोट नहीं लगी है।

सोशल मीडिया पर आए घटना के एक वीडियो में एक व्यक्ति हवा में गोली चलाता दिखता है, जबकि कुछ लोग पत्थर और लकड़ी के तख्ते फेंकते नजर आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को भलस्वा, स्वरूप नगर, हैदरपुर, शालीमार बाग और विकासपुरी में रात भर चले तलाशी अभियान के बाद वकील अमन सिंह, सचिन सांगवान और रवि गुप्ता को पकड़ा गया था।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के प्रतिद्वंद्वी समूहों से हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से तीन देशी पिस्तौल, चार कारतूस और दो कार जब्त की गई हैं।