Advertisement

Bollywood Actor अमीषा पटेल पर इस राज्य की अदालत ने लगाया 500 रुपए का जुर्माना

Ameesha Patel

चेक बाउंस और धोखाधड़ी के मामले में सुनवाई के दौरान एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर रांची के सिविल कोर्ट ने जुर्माना लगाया है। मामला क्या था, आइए जानते है..

Written By Ananya Srivastava | Updated : July 26, 2023 4:53 PM IST

रांची: रांची की सिविल कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया है। अमीषा के खिलाफ चेक बाउंस और धोखाधड़ी के मामले में सुनवाई के दौरान जिरह के लिए बुधवार की तारीख तय थी।

केस दर्ज कराने वाले अजय सिंह की ओर से अदालत में एक गवाह पेश किया गया। अदालत ने अमीषा पटेल के अधिवक्ता को गवाह का क्रॉस एग्जामिनेशन और जिरह करने को कहा, लेकिन उनकी ओर से इसके लिए समय की मांग की गई। इसके बाद अदालत ने उन पर जुर्माना लगाते हुए सुनवाई की अगली तारीख 7 अगस्त मुकर्रर की है।

Advertisement

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार उल्लेखनीय है कि रांची की अदालत में चल रहे इस केस में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने पिछले 17 जून को रांची सिविल कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिवीजन डीएन शुक्ला की अदालत में सरेंडर किया था। सरेंडर के बाद अदालत ने उन्हें 10,000 रुपये के दो बेल बांड पर जमानत दे दी थी।

Also Read

More News

अमीषा के खिलाफ अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये लिए लेकिन उन्होंने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। बाद में फिल्म मेकिंग के लिए भी अमीषा ने ढाई करोड़ लिए।

Advertisement

दोनों पक्षों में हुए एकरारनामे के अनुसार जब फिल्म 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय सिंह ने पैसे वापस मांगे। बाद में बहुत टालमटोल के बाद अमीषा ने ढाई करोड़ और पचास लाख के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गये। इसके बाद अजय सिंह ने अमीषा पटेल पर मुकदमा किया था।