पटना के प्रोफेसर ने फ्लाइट में महिला डॉक्टर से की छेड़छाड़, गिरफ्तार
मुंबई: मुंबई पुलिस ने पटना के एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है, जिसने दिल्ली-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में एक महिला डॉक्टर से कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी।
आरोपी की पहचान 47 वर्षीय रोहित श्रीवास्तव के रूप में हुई। 24 वर्षीय पीड़ित महिला और आरोपी नई दिल्ली से बुधवार सुबह करीब 5.30 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट में एक-दूसरे के बगल में बैठे थे।
समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार पीड़िता की शिकायत के अनुसार फ्लाइट के मुंबई में उतरने की तैयारी से कुछ समय पहले आरोपी ने गलत इरादे से उसे छुआ। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डॉक्टर और प्रोफेसर के बीच जोरदार बहस हुई और पीड़ित ने फ्लाइट क्रू को इसकी जानकारी दी।
Also Read
- छात्राओं से यौन उत्पीड़न का मामला: स्वामी चैतन्यानंद को पटियाला कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, जानें सुनवाई के दौरान क्या-कुछ हुआ
- PM मोदी की दिवंगत मां के साथ बनाए AI वीडियो को बिहार कांग्रेस अपने अकाउंट से हटाए: पटना हाई कोर्ट
- वह महिला है, उनसे माफी मांगिए... जानें क्यों SC ने फिल्म निर्देशक को एक्ट्रेस से माफी मांगने को कहा
फ्लाइट के उतरने के बाद उन्हें सहार पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की गई। अधिकारी ने कहा कि आरोपी पर संबंधित धाराएं लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी को गुरुवार एक अदालत के सामने पेश किया गया जहां कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया और बाद में जमानत दे दी, जबकि आगे की जांच जारी है।
इंडिगो के एक अधिकारी ने कहा कि एयरलाइन इस घटना पर एक बयान जारी कर सकती है।