Advertisement

नाबालिग घरेलू सहायिका के साथ मारपीट करने के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेजी गईं महिला पायलट

Domestic Help Abuse Case

कुछ समय से यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है कि एक महिला पायलट में अपनी नाबालिग घरेलू सहायिका को ठीक से न काम करने पर मारा। इस घटना के चलते अब महिला पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया है...

Written By Ananya Srivastava | Updated : July 20, 2023 2:34 PM IST

नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में नाबालिग घरेलू सहायिका को पीटने के आरोप में गिरफ्तार महिला पायलट को यहां की एक स्थानीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नाबालिग लड़की (10), महिला पायलट के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी और लड़की को बुधवार को महिला और उसके पति ने कथित रूप से पीटा था जिसके बाद गुस्साए लोगों के एक समूह ने दंपति से मारपीट की थी।

Advertisement

महिला पायलट को अदालत में पेश किया गया

समाचार एजेंसी भाषा के हिसाब से आरोपियों की पहचान पूर्णिमा बागची (33) और उसके पति कौशिक बागची (36) के रूप में हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूर्णिमा को बुधवार को एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Also Read

More News

अधिकारी ने कहा कि महिला के पति को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। महिला एक निजी एयरलाइन कंपनी में पायलट के तौर पर काम करती है जबकि उसका पति अन्य निजी एयरलाइन में ग्राउंड स्टाफ’ के तौर पर काम करता है।

Advertisement

क्या था मामला

नाबालिग की पिटाई की कथित घटना के प्रकाश में आने के बाद दंपति का पीड़ित के रिश्तेदारों एवं अन्य लोगों के साथ विवाद हुआ था जिन्होंने दंपति की पिटाई की थी। पुलिस ने बताया कि लड़की दंपति के घर पर पिछले दो महीने से काम कर रही थी। दंपति ने बुधवार को नाबालिग की पिटाई की थी और लड़की का एक रिश्तेदार घटना का गवाह था।