Advertisement

Delhi HC ने Sukesh द्वारा Jacqueline-Nora को लिखे 'अपमानजनक पत्रों' के खिलाफ दायर PIL खारिज की

Jacqueline Fernandez-Sukesh Chandrashekhar-Nora Fatehi

कथित ठग और करोड़ों के धनशोधन मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेज जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही को कई पत्र लिखे थे। इन 'अपमानजनक पत्रों' के खिलाफ इन अभिनेत्रियों के एक प्रशंसक ने जनहित याचिका दायर की थी जिसे दिल्ली उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है...

Written By Ananya Srivastava | Updated : July 29, 2023 3:46 PM IST

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने धनशोधन मामले में आरोपी एवं कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) की ओर से अभिनेत्रियों जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) को लिखे गये अपमानजनक पत्रों’’ से व्यथित एक प्रशंसक की जनहित याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया। याचिकाकर्ता ने उन सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई का अनुरोध किया था जिनकी चंद्रशेखर के साथ कथित तौर पर मिलीभगत है।

मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ ने कहा कि निशांत सिंह द्वारा दायर जनहित याचिका केवल प्रचार हासिल करने के लिए दायर की गई है और इसे जुर्माने के साथ खारिज किया जाता है। अदालत ने यह भी कहा कि याचिका अस्पष्ट और आधारहीन आरोपों’’ पर आधारित है। आदेश की विस्तृत प्रति अभी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

Advertisement

सिंह ने अपनी याचिका में कहा कि चंद्रशेखर की झूठी सार्वजनिक प्रेम कहानियां हमारे किशोरों के मनोविज्ञान पर जबरदस्त प्रभाव डाल रही हैं’’।

Also Read

More News

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक,  याचिका में कहा गया है, इन पत्रों में, कुछ महिला कलाकारों के साथ अपने कथित संबंधों के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करके, सुकेश चंद्रशेखर इस देश की महिलाओं और विशेष रूप से महिला कलाकार जैकलीन फर्नांडीज की गरिमा को आहत करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

Advertisement

इसमें कहा गया था कि चंद्रशेखर के बयानों को मीडिया में भी प्रचारित किया जा रहा है और महिलाओं की गरिमा का उल्लंघन किया जा रहा है। याचिका में कहा गया था कि अभिनेत्री चाहत खन्ना के संबंध में चंद्रशेखर के इसी तरह के आचरण से भी याचिकाकर्ता आहत’’ है।

फर्नांडीज, चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में आरोपी हैं। फातेही और खन्ना उसके खिलाफ जबरन वसूली मामले में गवाह हैं। इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।