Online Fraud के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस के अभियान से जुड़े अभिनेता राजकुमार राव
लखनऊ: ऑनलाइन खरीदारी की आड़ में हो रही धोखाधड़ी के खिलाफ जारी उत्तर प्रदेश पुलिस के अभियान से बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव जुड़ गये हैं। इस सम्बन्ध में ट्विटर पर प्रदेश पुलिस द्वारा साझा किए गए एक वीडियो संदेश में राव ने पुलिस के साइबर अपराध जागरूकता अभियान की सराहना की है.
राजकुमार राव लोगों से ऑनलाइन खरीदारी की आड़ में हो रही धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने की अपील की भी है।
न्यूज़ एजेंसी भाषा के अनुसार, प्रदेश में इस वक्त रेंज स्तर पर साइबर थाने कार्यरत हैं। हाल ही में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के हर जिले में साइबर क्राइम पुलिस थाने खोलने की योजना की घोषणा की है।
Also Read
एक वरिष्ठ अधिकारी ने भाषा को बताया कि भविष्य में उत्तर प्रदेश पुलिस अन्य सितारों और खिलाड़ियों को भी साइबर अपराध जागरूकता अभियान से जोड़ेगी।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस जनता को साइबर क्राइम और इससे सम्बन्धित हेल्पलाइन के बारे में क्षेत्रीय भाषाओं में भी जागरूक करेगी।
गौरतलब है कि प्रदेश पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से #मिशनग्राहक और #कौनहैवो हैशटैग से किये गये एक ट्वीट में कहा क्लिक करने से पहले सोचें। अपनी उत्कंठा को अपनी साइबर सुरक्षा को नुकसान न पहुंचाने दें। ’’