भारत में कितनी तरह की जेलें हैं- जानिये

My Lord Team

Image Credit: my-lord.in | 17 Apr, 2023

सेंट्रल जेल

सबसे प्रमुख सेंट्रल जेल होती है। सेंट्रल जेल में उन कैदियों को रखा जाता है, जिन्हें दो साल से अधिक की सजा हुई हो या जिन्होंने किसी घिनौने अपराध को अंजाम दिया हो। यहां बंद कैदी जेल में काम कर पैसे कमा सकते हैं

Image Credit: my-lord.in

डिस्ट्रिक्ट जेल

डिस्ट्रिक्ट जेल यानी जिला जेल। सेंट्रल जेल और जिला जेल में ज्यादा अंतर नहीं होता है। जिला जेल उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मुख्य जेल के रूप में काम करते हैं जहां सेंट्रल जेल नहीं होती

Image Credit: my-lord.in

उप जेल

भारत में उप जेल सब डिविजनल स्तर के जेल की भूमिका निभाते हैं। सबसे अधिक उप जेल महाराष्ट्र में हैं। वहीं हरियाणा, मेघालय, मणिपुर जैसे राज्यों में उप जेल नहीं है

Image Credit: my-lord.in

ओपन जेल

इन जेलों में ऐसी व्यवस्था होती है, जहां रहने वाले कैदियों को दिन के समय बाहर काम पर जाने दिया जाता है। और रात होते ही वे सब वापस जेल लौट आते हैं। ये जेल ऐसे होते हैं जिनमें दीवारें, सलाखे और ताले नहीं होते

Image Credit: my-lord.in

स्पेशल जेल

इस तरह की जेलें खतरनाक अपराधियों के लिए बनाए गए हैं। इन जेलों में घुसपैठी और आतंकवादियों को रखा जाता है। इन जेलों में कड़ी सुरक्षा होती है

Image Credit: my-lord.in

बॉस्टर्ल स्कूल

बॉस्टर्ल स्कूल एक प्रकार के यूथ डिटेंशन सेंटर होते हैं। इन स्कूलों में अपराध में शामिल नाबालिगों को रखा जाता है

Image Credit: my-lord.in

महिला कैदियों के लिए है अलग जेल

महिला कैदियों के लिए अलग से जेल है। इस जेल की सबसे खास बता ये है कि यहां काम करने वाले सारे स्टॉप महिलाएं होती हैं। इसमें महिला कैदियों के साथ बच्चे भी रह सकते हैं

Image Credit: my-lord.in

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: कोई पार्टी National Party कैसे बनती है?

अगली वेब स्टोरी